Today Breaking News ! आज 08 अक्टूबर 2021 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें
2. क्रिकेट जगत के महान क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत का बहु भाषीय माइक्रो ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म Koo ज्वाइन कर लिया है। खेल की दुनिया के बारे में उनकी गहरी जानकारी से हम सब वाकिफ हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है अपने विचारों से अपने फैंस को जरूर अवगत कराते हैं।
3. IPL 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में जब महेंद्र सिंह धौनी से पूछा गया कि क्या वे अगले साल येलो जर्सी (चेन्नई सुपर किंग्स) में नजर आएंगे तो उन्होंने कहा कि मैं येलो जर्सी में नजर जरूर आऊंगा लेकिन ये तय नहीं है कि मेरी भूमिका क्या होगी।
4. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक महिला से यह पूछते हुए देखा जा सकता है कि क्या उसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का कोई लाभ मिला है क्या। जवाब में वीडियो में दिख रही महिला मना करती है। आठ सेकंड के इस वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया में कुछ लोग प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस महिला ने प्रधानमंत्री की पोल खोल दी।
5. Indian Railways: रेलवे ने कोरोना गाइडलाइंस को छह माह के लिए बढ़ाया, यात्रा के दौरान आप भी रहे सतर्क, नहीं तो देना पड़ेगा जुर्माना
6. Stock Market Close on 07 Oct 2021 घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को अच्छी-खासी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 488.10 अंक यानी 0.82 फीसद के उछाल के साथ 59677.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
7. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। 30 अक्टूबर को चुनाव।
8. मानसून के मौसम में डेंगू सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। अस्पताल में भर्ती होने से महंगा बिल आएगा। आपकी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में डेंगू को कवर करने के लाभ यहां दिए गए हैं। डेंगू बीमारी ऐसी बीमारी है जिसका खतरा वैसे तो पूरे साल रहता है
9. कर्नाटक: भारी बारिश से मकान ढहा, दो बच्चों सहित 7 की मौत; सीएम ने किया 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
10. रूस भारत का पारंपरिक सहयोगी रहा है. सोवियत संघ के ज़माने से ही भारत और रूस में भरोसे का रिश्ता रहा है दूसरी ओर अमेरिका और भारत में पिछले 15 सालों में सुरक्षा साझेदारी बढ़ी है. लेकिन क्या भारत दोनों देशों के साथ एक जैसा रिश्ता रख पाएगा?